सास का एक्सीडेंट बताकर पति के सामने पत्नी को ले गए चार लोग, ससुराल पहुंच कर शख्स के उड़े होश!

सास का एक्सीडेंट बताकर पति के सामने पत्नी को ले गए चार लोग, ससुराल पहुंच कर शख्स के उड़े होश!

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र गोसाईंपुर की विवाहिता को उसके ससुराल से आये चार युवक पति को ही झांसा देकर उसकी पत्नी को ले उड़े। हद तो तब हो गई जब विवाहिता का पति अपने ससुराल पहुंचा तो उसे पता लगा कि उसकी सास का एक्सीडेंट ही नहीं हुआ है और उसकी पत्नी अपने मायके भी नहीं आई है। पति ने पत्नी की काफी खोजबीन की और जब उसका पता नहीं लगा तो चोलापुर थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर मोहांव के युवक की दो साल पहले चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुनारी की युवती से शादी हुई थी। पति का कहना है कि 31 मार्च की शाम 6.30 बजे मुनारी के गोलू, करिया, मुकेश और सुरेश उसके घर आये। चूकि पति का मुनारी में ही ससुराल है इसलिए वह और उसकी पत्नी चोरो युवकों को जानते हैं। घर पहुंचने के बाद चोरों ने पति से कहाकि तुम्हारी सास दुर्घटना में घायल हो गई हैं।

हालत ज्यादा खराब है। उन्हें छित्तपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्दी से पत्नी को हमारे साथ भेज दो। वह इतनी हड़बड़ी में थे कि पति ने पत्नी को उन चारो के साथ मां को अस्पताल देखने के लिए भेज दिया। कुछ देर के बाद पति अपने पिता को लेकर अस्पताल में भर्ती सास को देखने के लिए पहुंचा। पता चला कि उस नाम की कोई घायल महिला अस्पताल में आई ही नही थी। तब पति का माथा ठनका।  जब वह ससुराल पहुंचा तो वहां सास ठीकठाक हालत में मिलीं। तब पति ने ससुरालवालों को पूरा मामला बताया। इसके बाद पति ने गांव के चोरो युवकों को खोजना शुरू किया। इनमें गोलू को छोड़कर बाकी तीन युवक तो मिले लेकिन उसकी पत्नी के बारे में कुछ बताने को तैयार नही हुए। तब संदेह हुआ कि उसकी पत्नी को गोलू लेकर गया है। इसके बाद पति ने चोलापुर थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गोलू और युवती की तलाश के साथ ही पुलिस उन तीनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।