स्मार्ट सिटी के कार्यशैली पर जताया रोष

स्मार्ट सिटी के कार्यशैली पर जताया रोष

वाराणसी(रणभेरी सं.): नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को संभव जनसुनवाई के दौरान 12 शिकायतें आईं। दशाश्वमेध स्थित रामजानकी के प्राचीन मंदिर के पुजारी ने मनमाने तरीके से गृहकर बढ़ाने का आरोप लगाया। वहीं स्मार्ट सिटी के निर्णय पर भी सवाल उठा। सिगरा निवासी आशुतोष धर दुबे ने नगर आयुक्त प्रणय सिंह से कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों से यातायात समस्या बढ़ रही है। उन्होंने सिगरा में पाथ-वे निर्माण का उदाहरण दिया।

पूछा, क्या एक बाइक एजेंसी के सामने जाम बढ़ाने के लिए यह निर्माण हो रहा है? नगर आयुक्त मुस्कराते रहे। दशाश्वमेध के उदय नारायण सिंह ने कहा कि 200 साल पुराने रामजानकी मंदिर पर पहले 1200 रुपये टैक्स लगता था, अब 5400 रुपये आता है। जोनल अधिकारी से शिकायत की गई तो उन्होंने हवाई सर्वे में कर बढ़ने की बात कही।