डीपीएस काशी को 7 स्वर्ण सहित 12 पदक

डीपीएस काशी को 7 स्वर्ण सहित 12 पदक

वाराणसी (रणभेरी)। द्वितीय उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय थाई बाक्सिंग चैंपियनशिप-2024 का आयोजन 4 मई से 5 मई तक सनबीम स्कूल वरुणा में किया गया। इस प्रतियोगिया में 15 जिलों के खिलाडियों ने भाग लिया। राज्य स्तर पर खेली गई इस प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, काशी के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, एक रजत तथा चार कांस्य पदक हासिल किया। अलग-अलग भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के छात्र दिव्यांश राजपूत, अयान सिंह यादव, आदर्श मौर्य, कृतिका सिंह, आराधना सिंह अनन्या सिंह एवं आर्यन सिंह  ने स्वर्ण पदक,और सत्या सिंह ने रजत पदक तथा अर्णव सिंह, हर्ष यादव, अनमोल यादव एवं यश नारायण वत्स ने कांस्प पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक विजेताओ को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया। खिलाड़ियों का मार्गदर्शन मार्शल आर्ट कोच श्री राशीद अहमद ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य  मृणाल चौधरी ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।