सीएम योगी ने प्रयागराज पहुंचकर पं.केशरी नाथ त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने प्रयागराज पहुंचकर पं.केशरी नाथ त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

(रणभेरी): पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया। करीब 88 साल की उम्र में उन्होंने प्रयागराज स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम बड़े नेताओं ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को ही दारागंज गंगा घाट पर किया जाएगा। पूर्व राज्यपाल को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।

सीएम ने केशरी नाथ के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीएम वाराणसी के लिए रवाना हो गए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना केसरीनाथ को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रयागराज पहुंचे। इसके पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने श्रद्धांजलि दी। CM योगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंडित जी भाजपा परिवार के एक सदस्य थे। एक अच्छे अधिवक्ता के साथ ही कुशल नेता भी थे। हम प्रदेशवासियों की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं। डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि केशरी नाथ के जाने से कार्यकर्ता अनाथ हो गए। CM योगी के साथ पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी भी हैं। योगी ने केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी और बहू कविता से मुलाकात की और शोक जताया। इसके बाद सीएम वाराणसी के लिए रवाना हो गए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना केसरीनाथ को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रयागराज पहुंचे।

इसके पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने श्रद्धांजलि दी। केशरी नाथ कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। 30 दिसंबर को हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें प्रयागराज के ही एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां 6 दिन तक वह भर्ती रहे। उनके स्वास्थ्य में सुधार होने लगा था। डॉक्टरों ने 4 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। हालांकि, रविवार तड़के करीब पांच बजे प्रयागराज स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

PM मोदी और CM योगी ने भी जताया शोक

केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर PM मोदी और CM योगी ने भी शोक जताया है। PM मोदी ने लिखा, "केशरी नाथ त्रिपाठी संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उन्होंने यूपी में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। उनके निधन से आहत हूं।" योगी ने कहा, "वह एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। वे संसदीय नियमों, परंपराओं और विधि के गहरे जानकार थे। एक विद्वान अधिवक्ता और संवेदनशील साहित्यकार भी थे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।" अमित शाह ने भी शोक जताया है। निधन की सूचना मिलते ही सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी पहुंची। उन्होंने श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी भी पहुंचे। विधानसभा अध्य्क्ष सतीश महाना, जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का जन्म 10 नवंबर 1934 को हुआ। लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े थे। वह भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रहने के साथ ही विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके थे। केशरी नाथ ने 2014 से 2019 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी निभाई। इसके साथ ही उनके पास बिहार, मिजोरम और मेघालय के राज्यपाल का भी प्रभार था।