दूसरी बार सीएम मान बनेंगे दूल्हा, जाने कौन है उनकी दुल्हनिया

दूसरी बार सीएम मान बनेंगे दूल्हा, जाने कौन है उनकी दुल्हनिया

(रणभेरी): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। चंडीगढ़ में गुरुवार 7 जुलाई को  को शादी करेंगे। इंदरप्रीत कौर के साथ तलाक के बाद भगवंत मान अब दूसरी शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से करने जा रहे हैं। इनकी शादी समारोह की सारी रस्में सीएम आवास पर ही होंगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार शादी का समारोह काफी संक्षिप्त होगा, जिसमें बहुत कम लोग ही शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। भगवंत मान की होने वाली पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं। लंबे समय से भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक-दूसरे को जानते हैं। 

भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी।दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे।