गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण की कामना

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण की कामना

(रणभेरी): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर गोरक्षनगरी में अपने आवास में ही रुद्राभिषेक किया। साथ ही उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने बताया कि रुद्राभिषेक करके उन्होंने महादेव से विश्व कल्याण की कामना की।

सीएम सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। आवास से निकलने के बाद सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लिया।हमेशा की तरह उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए।