पीएम गति शक्ति सम्मेलन में CM बोले-उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है

पीएम गति शक्ति सम्मेलन में CM बोले-उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है

(रणभेरी): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीएम गति शक्ति सम्मेलन का उद्घाटन किया। PM गति शक्ति नॉर्थ ज़ोन कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के अंदर इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट को नई गति देने के लिए गति शक्ति की शुरुआत की है।पीएम की मंशा के अनुरूप निवेश के लिए प्रदेश में कई कार्य किये गए है।इज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश पहले 14 स्थान पर था। अब दूसरे स्थान पर आ चुका है। उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है। साथ ही पौने पांच वर्षों के दौरान प्रदेश में एक भी दंगा का नहीं हुआ। इस तरह प्रदेश में निवेश की बाधा को दूर करने का कार्य हुआ है।

वर्ष 2017 के बाद हमारी सरकार ने प्रदेश में न केवल कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया है, बल्कि अलग-अलग सेक्टर में निवेश की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अपनी सेक्टोरियल पॉलिसी भी लागू की है, जिसके बेहतर परिणाम आए हैं। राज्यस्तर पर गति शक्ति पोर्टल लॉन्च करने के लिए हमारी सरकार विभिन्न एजेंसियों को डाटा एकत्र करने के लिए प्रेरित कर रही है। 

प्रदेश में प्रथम चरण में 16 विभाग और एजेंसियों की परियोजनाओं का एकीकरण भी किया जा रहा है। द्वितीय चरण में के 11 विभाग और एजेंसियां पोर्टल से जुड़ जाएंगे।। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के 16 केंद्रीय मंत्रालयों, यूपी राज्य सरकार और अन्य 8 उत्तरी राज्य सरकारों दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति को चिह्नित किया गया। इसके अलावा, DPIIT, DoT राज्य इकाइयों (LSA) और BISAG-N के अधिकारियों के साथ-साथ उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भी सम्मेलन में भाग लिया।