मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही करेंगें सभी नगर निगमों में सभाएं व रोड शो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही करेंगें सभी नगर निगमों में सभाएं व रोड शो

(रणभेरी): यूपी में नगर निकाय नगर निकाय चुनावों की तारीखों के एलान के बाद से ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना कसरत शुरू कर दी है। जीत के लिए भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए सभी दाव पेंच की जोर अजमाईश करने के लिए रणनीति तैयार कर चुकी है। वही भाजपा ने  महापौर पद के नामांकन के साथ चुनाव प्रचार अभियान का आगाज होगा। पार्टी का पूरा फोकस सभी 17 नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाली नगर पालिका परिषदों की जीत पर है। निगमों में होने वाले महापौर के नामांकन में केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी सभी नगर निगमों के साथ बड़ी नगर पालिकाओं में चुनावी सभा और रोड शो करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ सरकार के मंत्रियों को भी जातीय समीकरण के लिहाज से चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी जाएगी।