पश्चिम बंगाल में हिंसा से काशी में गुस्सा, फूंका ममता बनर्जी का पुतला

पश्चिम बंगाल में हिंसा से काशी में गुस्सा, फूंका ममता बनर्जी का पुतला

वाराणसी (रणभेरी): पश्चिम बंगाल में चैत्र नवरात्र में रामनवमी के शोभायात्रा के दौरान हुए हिंसा को लेकर यूपी में आक्रोश देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल में हुए हिंसा को लेकर वाराणसी में भारतीय आवाम पार्टी ने ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। भारतीय आवाम पार्टी के पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। भारतीय आवाम पार्टी के पदाधिकारियों ने ममता बनर्जी पर एक समुदाय को फायदा पहुंचाने के लिए दूसरे समुदाय पर हमला करवाने का आरोप लगाया।

भारतीय एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के दोहरे रवैये और आतंकियों को शह देने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी मुर्दाबाद, पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करो, ममता को गिरफ्तार करो, पश्चिम बंगाल को कश्मीर नहीं बनने देंगे, का नारा लगाया।भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन ने कहा कि ममता सरकार सारी हदें पार कर चुकी है। घुसपैठियों को सर पर चढ़ाकर हिन्दुओं पर अत्याचार करवा रही है। ममता सरकार को बर्खास्त कर तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। ममता और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर जेल में डालना चाहिए। पश्चिम बंगाल की स्थिति भयावह हो चुकी है। कई इलाकों पर घुसपैठियों और रोहिंग्या का कब्जा हो चुका है। हिन्दुओं और सनातन संस्कृति के प्रति ममता के नफरत पूर्ण बयान आ रहे हैं। 

भारतीय अवाम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जी ने कहा कि ममता बनर्जी का कहर दलितों पर टूट रहा है। दलित अब पश्चिम बंगाल में शोभायात्रा भी नहीं निकाल सकते। पूजा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। दलितों को ममता के पाले हुए जिहादी मार-मार कर भगा रहे हैं। ममता की वजह से देश में नफरत फैल रही है। ममता को गिरफ्तार किया जाए। जिहादियों और आतंकियों के ये पश्चिम बंगाल सुरक्षित ठिकाना है और हिन्दुओं के लिए कब्रगाह बन चुका है।