डॉ. भीमराव अंबेडकर गलत टिप्पणी पर अंबेडकर वाहिनी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
वाराणसी (रणभेरी): लोकसभा मे सदन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ आज अंबेडकर वाहिनी कार्यकर्ताओं ने संकटमोचन मंदिर के पास स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और साथ बाबा साहेब की आरती उतारी।
गृह मंत्री ने लोकसभा सदन में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- मान्यवर अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर ......... इतना नाम अगर भगवान का लेते, तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता .... इस ब्यान पर अब राजनितिक घमासान शुरू हो गया है।
सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा" ने कहा कि लोक तंत्र के सबसे बड़े मंदिर मे देश के गृह मंत्री का डाॅ भीमराव अंबेडकर के प्रति बयान देश हित मे अव्यवहारिक है। डाॅ भीमराव अंबेडकर साहब संविधान के जनक माने जाते है उनके नाम को सदन मे सम्मान देने के बजाय देश के गृह मंत्री ने मजाक उड़ा कर अपमान किया है उन्हे देश के लोगो से माफी मांगनी चाहिए। माफी न मागंने पर प्रधानमंत्री को तत्काल उन्हे मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर देना चाहिए।
बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर, पूर्व पार्षद वरुण सिंह और युवजन सभा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में गृह मंत्री के सद्बुद्धि की कामना की गई। सत्यप्रकाश सोनकर ने भाजपा पर संविधान विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा, "बाबा साहेब ने हमें अपने जीवन को बेहतर बनाने का अधिकार दिया। संविधान की धज्जियां उड़ाने में भाजपा सबसे आगे है।"
पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने चार सौ सीटें जीतने के नारे के साथ संविधान बदलने की योजना का संकेत दिया था। जनता ने इसके खिलाफ वोट देकर भाजपा को बहुमत के लिए सहायक दलों पर निर्भर कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा की संविधान विरोधी नीतियां उसे फिर से हार का सामना करवाएंगी।
युवजन सभा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष संजय यादव ने भाजपा नेताओं पर बार-बार संविधान और अंबेडकर विरोधी बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह संविधान को कमजोर करने का प्रयास है, जिसे अंबेडकर समर्थक कभी सहन नहीं करेंगे। विरोध प्रदर्शन में ई. सत्यप्रकाश, उमेश सोनकर, अजय यादव, आशीष राय, सचिन यादव, योगेन्द्र आर्या, बबलू यादव आदि शामिल रहे।