लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ूंगा

लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ूंगा

(रणभेरी): 2024 में होने जा वाले लोकसभा चुनावों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि वह कन्नौज से 2024 का चुनाव लड़ेंगे। डिंपल यादव को मैनपुरी से उपचुनाव से उतारे जाने के बाद कन्नौज सीट को लेकर एक सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा- खाली बैठा हूं क्या करूंगा... चुनावी तो लड़ लूंगा। हमारा काम ही है चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। वैसे पार्टी ही तय करेगी कि चुनाव में क्या करना है. डिंपल यादव कन्नौज सीट से सांसद रह चुकी हैं। बता दें कि एक निजी शादी समारोह में पहुंचे सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कन्नौज में उन्होंने विकास कार्य कराएं हैं। इससे चुनाव भी लड़ेंगे। गुरुवार को कन्नौज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना के बेटे यश चंद्रगुप्त का तिलक समारोह हुआ।

जीटी रोड एफएफडीसी के पास फार्म हाउस में बधाई देने अखिलेश यादव पहुंचे।  उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धड़ाम हैं। सरकार के लोग खनन कर रहे हैं। गिरफ्तारी पर खुलेआम भाजपाई थाने से आरोपियों को छुड़ाकर ले जाते हैं।