बिहार के आकाश सिंह ने जीता 'हुनरबाज देश की शान' पहले सीजन का खिताब, गोल्डन ट्रॉफी के साथ मिला 15 लाख कैश

बिहार के आकाश सिंह ने जीता 'हुनरबाज देश की शान' पहले सीजन का खिताब, गोल्डन ट्रॉफी के साथ मिला 15 लाख कैश

(रणभेरी): कलर्स का फेमस टीवी रियलिटी शो हुनरबाज का खिताब बिहार के भागलपुर के रहने वाले आकाश सिंह ने जीत लिया है। आकाश सिंह ने सबको पछाड़ते हुए हुनरबाज 2022 ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। उन्हें इनाम के तौर पर गोल्डन ट्रॉफी और 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार जीता। हुनरबाज के ग्रैंड फिनाले में नीतू सिंह और नोरा फतेही ने आकाश को ट्रॉफी दी। इस शो की जज परिणीति चोपड़ा, मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर थे। 22 जनवरी से हुनरबाज देश की शान रियलिटी शो की शुरुआत हुई थी। रविवार को ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें आकाश को यह खिताब मिला। छोटी से जगह से आकर इतने बड़े मंच पर अपना नाम करने वाले आकाश सिंह बेहद खुश हैं। वहीं, मुंबई के नाला सोपारा के डांस ग्रुप यो हाईनेस शो के फर्स्ट रनर अप रहे।आकाश सिंह ने अपने नाम किया हुनरबाज का ख़िताब 'हुनरबाज देश की शान' का ये पहला सीजन था। इस शो ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। 

आकाश ने शो में पहले दिन ही दी थी शानदार परफॉर्मेंस आकाश सिंह एक बेहतरीन डांसर हैं। उन्होंने अपने डांस के दम पर सीजन की जबरदस्त शुरुआत की। आकाश ने शो में पहले दिन ही अपनी परफॉर्मेंस से बता दिया था कि उनमें टैलेंट और हुनर का खजाना भरा है। आकाश की परफॉर्मेंस और उनके स्ट्रगल की कहानी सुनकर जज परिणीति चोपड़ा शो में कई बार इमोशनल दिखीं। आकाश के लिए ये जीत किसी खूबसूरत सपने के सच होने से कम नहीं है।

वही आकाश ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसका पूरा श्रेय मेरे माता-पिता को जाता है। साथ ही उन्होंने ने बताया कि इंसान अगर चाहे तो हर मुश्किल को आसान बना सकता है। गरीबी किसी की सफलता की राह का रोड़ा नहीं बन सकता, बस करने की लगन होनी चाहिए। आकाश ने बताया की वह इनाम में मिले पैसे से गांव में माता-पिता के लिए घर बनाएगा। उससे पहले अपने माता-पिता की वह मुंबई की सैर कराना चाहता है। आकाश 4 साल से मुंबई में रहकर पोल डांसिंग की प्रैक्टिस कर रहा था। वह लाइट के पिलर और पार्कों में लगे पिलर पर डांस की प्रैक्टिस करता था। वह बॉलीवुड में भाग्य आजमाना चाहता है और अपने जैसे हुनरमंदों की मदद करना चाहता है।