लखनऊ में प्रियंका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पोस्टर लिखा- 'नवाबों के शहर में तुम्हारा स्वागत नहीं'

लखनऊ में प्रियंका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पोस्टर लिखा- 'नवाबों के शहर में तुम्हारा स्वागत नहीं'

(रणभेरी): बॉलीवुड से हॅालीवुड में अपनी खासा पहचान बना चुकी पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लंबे समय के बाद भारत आई हैं। पूरे तीन साल बाद वह अपने देश लौटी हैं। एक्ट्रेस जब से आई हैं वीडियोज के जरिए सुर्खियों में हैं। इंस्टाग्राम पर वह लगातार अपने वीडियोज पोस्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को लखनऊ में यूनिसेफ के ऑफिस का दौरा किया।जहां उनके खिलाफ जगह जगह प्रदर्शन हो रहा है।

तीन साल बाद भारत आईं प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों मुंबई में एक हेयर प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रही थीं। कहा जा रहा था कि वह प्रमोशन के बाद सीधे अमेरिका रवाना हो जाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह, इन दिनों लखनऊ में हैं। नवाबों के शहर में प्रियंका चोपड़ा अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों से मुलाकात कर रही हैं।लखनऊ के गोमतीनगर में प्रियंका चोपड़ा के पोस्टर्स लगे हुए हैं। हर में पोस्टर पर रेड कलर से क्रॉस बनाया गया है। इतना ही नहीं पोस्टर्स पर लिखा गया है- "तुम्हारा नवाबों के शहर में स्वागत नहीं है"। अब सवाल यह उठता है कि लखनऊ में प्रियंका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन क्यों हो रहा है? कौन कर रहा है? अभी तक इस सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुंबई में प्रमोशन करने के बाद यूनिसेफ प्रोग्राम के तहत लखनऊ पहुंची हैं। यहां वह दो दिन तक रहेंगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रियंका इस दौरान लोक बंधु अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर 181 महिला हेल्पलाइन जाएंगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा न्यू बॉर्न केयर यूनिट और महिला चिकित्सालय व गोमतीनगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय भी जाएंगी।