12वीं में फेल होने पर छात्रा ने पिया विषाक्त पदार्थ... हालत नाजुक

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में इटंरमीडिएट में फेल होने पर एक छात्रा ने शुक्रवार की रात विषाक्त पदार्थ पी लिया। जानकारी हुई तो घरवाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना पिसावां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव की है। गांव निवासी अंजली मिश्रा (18) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करती थी। शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा का परिणाम आ गया। इसमें वह फेल हो गई थी।
मां सुनीता ने बताया कि परिणाम आने के बाद से अंजली गुमसुम थी। देर रात अंजली ने विषाक्त पदार्थ पी लिया। घरवालों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। बेटी को लेकर आनन फानन अस्पताल पहुंचे। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।