कार्रवाई: अवैध वसूली में ARTO और पीटीओ समेत आठ गिरफ्तार

कार्रवाई: अवैध वसूली में ARTO और पीटीओ समेत आठ गिरफ्तार
कार्रवाई: अवैध वसूली में ARTO और पीटीओ समेत आठ गिरफ्तार

गोरखपुर। यूपी के महाराजगंज जिले में परिवहन विभाग के एआरटीओ, पीटीओ और दो सिपाही को अवैध वसूली व भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके साथ चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। 

कलक्ट्रेट में इस कार्रवाई का खुलासा करते हुए एडीएम डॉ. पंकज वर्मा व एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि अमरोहा के ट्रक चालक महमूद ने कोल्हुई थाने में तहरीर दी कि पीटीओ अपनी टीम के साथ सोनौली जाने वाली हाईवे पर ट्रकों से अवैध वसूली की। इसमें एआरटीओ की संलिप्तता है। इस तहरीर के आधार पर कोल्हुई थाने में एआरटीओ प्रदीप कुमार, यात्री कर अधिकारी मथुरा प्रसाद, उनकी टीम के दो सिपाहियों व चार अन्य प्राइवेट लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा नौतनवा थाने में नौतनवा निवासी बस संचालन से जुड़े बिरजू मद्धेशिया ने तहरीर देकर पर्यटक बसों से अवैध वसूली का आरोप लगाया। इस तहरीर पर नौतनवा थाने में इन आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक महराजगंज जिले में गोरखपुर- सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालवाहक ट्रकों और पर्यटक बसों से वसूली मामले में कोल्हुई पुलिस ने महराजगंज के एआरटीओ प्रदीप कुमार, पीटीओ मथुरा प्रसाद , दो सिपाही और चार अन्य प्राइवेट लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके विरुद्ध अमरोहा जिले के हसनपुर निवासी ट्रक चालक महबूब और नौतनवा के सरोजनी नगर निवासी बिरजू की तहरीर पर पुलिस ने कोल्हुई और नौतनवा थाने पर दो अलग - अलग भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इन लोगों पर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बस और ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली का आरोप लगा है। दावा किया जा रहा है कि ये लोग एंट्री के नाम पर 5000 रुपये फीस वसूल रहे थे।