ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गाज़ीपुर (रणभेरी): गाज़ीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव में एक 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई है। मृतक जयकरण राम रविवार रात घर पर खाना खाने के बाद अपने ट्यूबवेल पर सोने गए थे। सोमवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने उन्हें खून से लथपथ अवस्था में पाया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई। हत्या की वजह और हत्यारे का अभी पता नहीं लग पाया है।

मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव निवासी जयकरन राम (60) गांव से लगभग 200 मीटर दूरी पर दक्षिण दिशा रविवार की रात नलकूप से सिंचाई करने गए थे। वह वहीं, पर अपने छप्पर में रात में रुके थे। जहां किसी ने उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार की सुबह आठ बजे किसी ने उनके शव को देखा तो शोर मचाया। लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।