वाराणसी कलेक्ट्रेट में एडीएम बिल्डिंग से कूदा युवक, किन्नरों और अधिवक्ताओं में हुई थी झड़प

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम बिल्डिंग से एक व्यक्ति कूद गया। दो मंजिला बिल्डिंग से व्यक्ति के कूदने की जानकारी होते ही कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। त्वरित ताैर पर घायल को दीनदयाल अस्पताल भेज गया। उसके कमर में गहरी चोट बताई जा रही है। वह सलमान किन्नर के साथ पहुंचा था। युवक की अधिवक्ता से हुई झड़प हुई थी। इसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों किन्नरों में हुई मारपीट मामले में शुक्रवार को सलमान किन्नर अपने साथी के साथ कचहरी पहुंचा था। यहां पर अधिवक्ताओं ने उसे घेर लिया। बचाव के दौरान उसके साथ आया एक युवक एडीएम प्रोटोकॉल की छत पर चढ़ गया। नीचे हंगामा कर रहे लोग जब तक कुछ समझ पाते युवक ने ऊपर से छलांग लगा दी। वह लहुलूहान हो गया था। खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया।
सलमान किन्नर ने बताया- आज भी वकील ने फोन करके गालियां दीं। उत्कर्ष ने सलमान को फोन करके सारी बात बताई। मैं उसे लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा था। इसी दौरान वकील से आमना सामना हो गया। सलमान ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान वकील ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों को घेर लिया। फिर पीटना शुरू कर दिया।
लात-घूंसे से मारा, बाल पकड़कर नोचे। पिटाई से बदहवास उत्कर्ष एडीएम सिटी वाली बिल्डिंग की तरफ भागा। कुछ लोग उसकी तरफ दौड़े तो वह दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। वहां से सर्किट हाउस के सामने कूड़ाघर की तरफ से कूद गया। उसके कूदते ही मारपीट करने वाले वकील भाग खड़े हुए।
व्यक्ति के एडीएम बिल्डिंग से कूदने की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद पुलिसकर्मी भी आ गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से जख्मी ट्रांसजेंडर को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया।