राज्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

 राज्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

वाराणसी(रणभेरी)।स्टांप व न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में लोक सेवा आयोग से वर्ष 2023 में चयनित 19 उपनिबंधक को नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने नव नियुक्त अफसरों को दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता से करने का संकल्प दिलाया। साथ ही भ्रष्टाचार से दूर रहने की अपील की। कहा कि जनमानस से मृदु व्यवहार करें। राज्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार में नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी व समयबद्ध है। पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाये कि चयन प्रक्रिया में पहले 4-5 वर्षों लगते थे। उन्होंने बताया कि 01 वर्ष से कम अवधि 08 माह 09 दिन में ही 2023 का चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र दिया गया। चयनित अभ्यर्थियों में अनिल कुमार यादव, महिमा मिश्रा, राहुल वर्मा, प्रज्ञा यादव, शिवम द्विवेदी, वरुण सिंह, सुशील कुमार पांडेय, कादंबरी त्रिपाठी, दीप्ति सिंह, मुकेश कुमार, विवेक कुमार, अवंतिका देवी, भीमव्रत प्रताप सिंह, प्रिया, रोहित कुमार, मनीष परिहार, मुकेश चंद्रा, मुकेश त्रिपाठी और प्रह्लाद कुमार सरोज शामिल रहे। रवीन्द्र जायसवाल ने स्टॉक होल्डिंग की तरफ से लखनऊ में स्थापित हेल्प डेस्क का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस मौके पर लखनऊ से प्रमुख सचिव लीना जौहरी, महानिरीक्षक निबंधन डॉ. रुपेश कुमार, अपर महानिरीक्षक निबंधन रवीश गुप्ता वर्चुअल जुड़े रहे।