बीएचयू के जूनियर रेजीडेंट की बाइक यमुना पुल के पास मिली

 बीएचयू के जूनियर रेजीडेंट की बाइक यमुना पुल के पास मिली

प्रयागराज। आईएमएस बीएचयू के त्वचा विज्ञान के जूनियर रेजीडेंट सौरभ अहिरवार (25) पुत्र सुखलाल अहिरवार लापता होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि देर रात उन्होंने नए यमुना पुल के पास पहुंचे थे और लापता हो गए। आईएमएस बीएचयू के जूनियर रेजीडेंट की रात नैनी स्थित नए यमुना पुल के पास मिली है। वह रात एक दिन पहले से ही लापता हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए थाने में सूचना दी है। फिलहाल पुलिस उनकी खोजबीन में लगी है। जल पुलिस के द्वारा यमुना नदी में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। आईएमएस बीएचयू के त्वचा विज्ञान के जूनियर रेजीडेंट सौरभ अहिरवार (25) पुत्र सुखलाल अहिरवार लापता होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि देर रात उन्होंने नए यमुना पुल के पास पहुंचे थे और लापता हो गए। उनकी बाइक यमुना पुल के पास स्थित पुरानी चुंगी के पास पड़ी मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी के आधार पर उनका पता लगाया जा रहा है। उनके यमुना नदी में कूदने की भी अफवाह उड़ती रही। इसको देखते हुए जल  पुलिस ने यमुना में सर्च अभियान चला दिया है। हालांकि शुक्रवार दोपहर बाद तक उनका पता नहीं चला है।