मछली की जगह मछुआरे की जाल में फंस गए 24 जहरीले प्रजाति के सांप

मछली की जगह मछुआरे की जाल में फंस गए 24 जहरीले प्रजाति के सांप

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाला तो उसमें मछली की जगह दो दर्जन जहरीले सांप फंस गए। जाल पानी से बाहर आते ही मछुआरे के होश उड़ गए।  25 जहरीले प्रजाति के सांप जाल में फ़सा देखकर तो लोगों का कलेजा भी कांप उठा।जाल में फंसे दो दर्जन के करीब जहरीले सांपों को देखकर लोगों की पास जाने की हिम्‍मत तक जवाब देने लगी। पास जाने पर फुंफकार मारते सांपों को देखकर लोग किसी तरह पास जाकर फोटो और वीडियो बनाए और चुपचाप वहां से खिसक गए। मछुआरा उन्हें जाल से आजाद करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। जाल में इतनी संख्या में सांप फंसने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

बरसात के बाद नाले में पानी बढ़ने के बाद इन दिनों मछली पकड़ने वाले भी खूब आ रहे हैं। इस दौरान एक मछुआरे ने वहां जाल डाला तो उसमें एक एक कर करीब 25 जहरीले सर्प फंस गए। मछुआरे ने जाल में मछली की जगह दो दर्जन सांप फंसे देखे तो उसकी हिम्‍मत भी जवाब दे गई। सांपों की इतनी बड़ी संख्‍या देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा। ऐसा दृश्य शायद ही किसी ने अपने जीवन में कभी देखा होगा। शहर के अधिकांश नालों में जहरीले सांपों ने अपना बसेरा बना लिया है। कोतवाली से एनसीसी तिराहा तक करीब 800 मीटर लंबे नाले में करीब 25 सर्प मिले हैं। स्थानीय लोगों को इस घटना ने हैरत में डाल दिया है। बाशिंदों ने बताया कि बारिश में जब नाला ओवरफ्लो होता है तो सांप सड़क पर देखे जाते हैं। लोगों की जान मुश्किल में पड़ जाती है।