WhatsApp पर 1 मैसेज के देने होंगे 14 पैसे? 1 अक्टूबर से बदल रहा नियम, जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर

WhatsApp पर 1 मैसेज के देने होंगे 14 पैसे? 1 अक्टूबर से बदल रहा नियम, जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर

(रणभेरी): WhatsApp पर 1 अक्टूबर 2026 से मैसेजिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अब WhatsApp पर मैसेज भेजने के लिए 14 पैसे देने होंगे। हालांकि, इस खबर का पूरा सच कुछ और है। यह बदलाव आम WhatsApp यूजर्स के लिए नहीं, बल्कि WhatsApp Business API का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों की बिलिंग से जुड़ा है।

WhatsApp यूजर्स को नहीं देना होगा कोई चार्ज

अगर आप WhatsApp पर दोस्तों या परिवार के लोगों को मैसेज भेजते हैं तो आपको इसके लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। किसी बिजनेस अकाउंट से चैट करने पर भी ग्राहक से मैसेज का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी आम यूजर्स के लिए WhatsApp पहले की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा।

किन कंपनियों पर लागू होगा नया नियम?

नए नियम का असर उन कंपनियों पर पड़ेगा जो WhatsApp Business API के जरिए बड़ी संख्या में ग्राहकों को ऑटोमेटेड मैसेज भेजती हैं। इनमें बैंक, ई-कॉमर्स कंपनियां, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और बड़े स्टार्टअप शामिल हो सकते हैं।

जब बैंक की ओर से बैलेंस अलर्ट, किसी शॉपिंग प्लेटफॉर्म से ऑर्डर अपडेट या लॉगिन के लिए OTP आता है, तो ऐसे मैसेज भेजने की लागत संबंधित बिजनेस को वहन करनी होती है।

1 अक्टूबर से क्या बदलने वाला है?

Meta की नई प्राइसिंग व्यवस्था के तहत 1 अक्टूबर 2026 से यूटिलिटी और सर्विस मैसेज की बिलिंग में बदलाव होगा। कुछ कस्टमर सपोर्ट मैसेज के लिए प्रत्येक बिजनेस नंबर को हर महीने 1,000 मैसेज की मुफ्त सीमा मिलने की बात कही गई है। इस सीमा के बाद भेजे जाने वाले मैसेज पर शुल्क लगाया जाएगा।

इसके अलावा ग्राहक की ओर से बातचीत शुरू होने के बाद मिलने वाली 24 घंटे की विंडो में भेजे जाने वाले कुछ यूटिलिटी मैसेज भी नए चार्जिंग सिस्टम में शामिल होंगे।

14 पैसे का चार्ज क्यों चर्चा में है?

ऑर्डर स्टेटस, डिलीवरी अपडेट और OTP जैसे यूटिलिटी मैसेज के लिए करीब 11.5 पैसे प्रति मैसेज की दर बताई जा रही है। GST जोड़ने के बाद यह लागत लगभग 14 पैसे प्रति मैसेज हो सकती है। वहीं मार्केटिंग और प्रमोशनल मैसेज के लिए कंपनियों को अलग और अधिक दर का भुगतान करना पड़ सकता है।

साफ है पूरा मामला

WhatsApp पर मैसेज भेजने के लिए आम लोगों से 14 पैसे वसूलने की बात सही नहीं है। 1 अक्टूबर से होने वाला बदलाव मुख्य रूप से उन बिजनेस अकाउंट्स की बिलिंग से संबंधित है, जो बड़े पैमाने पर ग्राहकों को WhatsApp के जरिए ऑटोमेटेड मैसेज भेजते हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *