ओवरब्रिज पर ट्रक से भिड़ी कार, चालक की मौत; तीन घायल

ओवरब्रिज पर ट्रक से भिड़ी कार, चालक की मौत; तीन घायल

वाराणसी (रणभेरी): मिर्जापुर में पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों में शाहिल की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अखिल तिवारी (27) निवासी कीटवरीया, थाना चोरहट, जिला रीवा, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात ट्रक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *