सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा का हुआ भव्य अभिनंदन

सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा का हुआ भव्य अभिनंदन

वाराणसी (रणभेरी): समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक बुधवार को काजीपुर खुर्द, औरंगाबाद स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक के दौरान पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ को समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद हैदर ‘गुड्डू’ ने संगठन में विस्तार करते हुए अरशद खां ‘रानू’ को 390 कैंट विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की। इस दौरान प्रखर समाजवादी चिंतक अरविंद सिंह का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया।

बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र के समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया। इसके लिए ‘समाजवादी चले मतदाताओं के द्वार’ अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव एवं विधान परिषद चुनाव प्रभारी विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने वाराणसी-मिर्जापुर खंड के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद हैदर ‘गुड्डू’ ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं से सजग रहने की अपील की। उन्होंने निर्वाचन व्यवस्था को लेकर अपनी आपत्तियां भी व्यक्त कीं और कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर सतर्कता बरतने की जरूरत है।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद एवं पूर्व दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष शमीम अंसारी ने किया। उन्होंने विधान परिषद चुनाव से जुड़ी तकनीकी और चुनावी प्रक्रिया की जानकारी कार्यकर्ताओं के साथ साझा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’, महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मोहम्मद हैदर ‘गुड्डू’, वरिष्ठ बुनकर नेता एवं प्रदेश सचिव शमीम अंसारी, पूर्व दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष शमीम अहमद अंसारी, महानगर महासचिव मो. अज़फर ‘गुड्डू मास्टर’, अरविंद सिंह, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा जावेद अंसारी, मोहसिन अंसारी, लतीफ अहमद ‘लतीफ’, शमशीर आलम मंसूरी, वसीम अब्बास, वाकिफ हुसैन ‘विक्की’, इम्तियाज अंसारी, जैनुल आबदीन ‘आर्यन’, कलाम हाशमी, नूरूल ऐन, नवनियुक्त कैंट विधानसभा अध्यक्ष अरशद खां ‘रानू’, उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष मोईनुद्दीन बाबा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *