पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

हसनपुर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला 36 वर्षीय किशन सोनकर का शव, पिता ने पत्नी से विवाद की बताई वजह

वाराणसी (रणभेरी): मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के हसनपुर पुल के नीचे स्थित घर में सोमवार सुबह 36 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान किशन सोनकर के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे किशन के पिता जीउत सोनकर ने उसे घर के अंदर फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। पिता के मुताबिक, किशन का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। उन्होंने इसी विवाद को घटना की वजह बताया है।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और जांच शुरू कर दी। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *