नीतू बनीं डीसीपी गोमती, लिपि को एडीसीपी वरुणा की कमान

नीतू बनीं डीसीपी गोमती, लिपि को एडीसीपी वरुणा की कमान

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब तक एडीसीपी वरुणा के पद पर तैनात रहीं आईपीएस नीतू कादयान को प्रमोट करते हुए डीसीपी गोमती जोन की कमान सौंपी गई है। उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए गोमती जोन की सुरक्षा व्यवस्था अब उनके जिम्मे होगी।

नीतू कादयान के प्रमोशन के बाद रिक्त हुए एडीसीपी वरुणा के पद पर आईपीएस लिपि नगायच को नियुक्त किया गया है। लिपि नगायच अब वरुणा जोन में एडीसीपी के तौर पर कार्यभार संभालेंगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *