नगवा चौकी के सामने स्कॉर्पियो सवार युवकों का हाईवोल्टेज ड्रामा, ओवरटेक विवाद में सड़क पर मारपीट

नगवा चौकी के सामने स्कॉर्पियो सवार युवकों का हाईवोल्टेज ड्रामा, ओवरटेक विवाद में सड़क पर मारपीट

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के नगवा पुलिस चौकी के पास रविवार को सड़क पर दबंगई का मामला सामने आया। ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हंगामे में बदल गया। स्कॉर्पियो सवार युवकों ने एक कार चालक को बीच सड़क रोक लिया और उसके साथ अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो चला रहा युवक कार चालक पर लगातार गुस्सा निकालते हुए अपशब्द कह रहा है।

नगवा चौकी के सामने स्कॉर्पियो सवार युवकों का हाईवोल्टेज ड्रामा, ओवरटेक विवाद में सड़क पर मारपीट

इसी दौरान जब पीड़ित युवक ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया तो आरोपी उसे रिकॉर्डिंग बंद करने की धमकी देने लगा। कुछ ही देर बाद स्कॉर्पियो में बैठे दो अन्य युवक भी नीचे उतर आए और सड़क पर बहस तेज हो गई।

मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पीड़ित युवक ने पूरी घटना अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली और बाद में पुलिस से शिकायत की। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की गई।भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई। पुलिस ने चितईपुर क्षेत्र निवासी शुभम पटेल और सचिन पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।जांच में यह भी सामने आया है कि जिस स्कॉर्पियो से युवक घूम रहे थे, उसमें नियमों के खिलाफ ब्लैक फिल्म लगी थी और अवैध हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस वाहन से जुड़े नियमों के उल्लंघन की भी पड़ताल कर रही है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *