किराना दुकान में रखे पटाखों में जोरदार धमाका, 6 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलसा; अस्पताल में भर्ती

किराना दुकान में रखे पटाखों में जोरदार धमाका, 6 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलसा; अस्पताल में भर्ती

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में कपसेठी क्षेत्र के स्थानीय बाजार में शनिवार सुबह पटाखों में अचानक विस्फोट होने से छह वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। धमाका इतना तेज था कि दुकान की रेलिंग और बाथरूम का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, कपसेठी बाजार स्थित जायसवाल जनरल स्टोर पर दुकानदार किराना सामान के साथ पटाखों की बिक्री भी करता था। दुकान के ऊपर ही उसका परिवार रहता है। शुक्रवार को दुकानदार के छह वर्षीय बेटे कार्तिकेय का जन्मदिन था। जन्मदिन के बाद बची मोमबत्ती को लेकर वह शनिवार सुबह दुकान के पास मौजूद था।

किराना दुकान में रखे पटाखों में जोरदार धमाका, 6 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलसा; अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि बच्चा मोमबत्ती और अगरबत्ती जला रहा था। इसी दौरान आग दुकान में रखे पटाखों तक पहुंच गई। कुछ ही देर में पटाखों में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आने से कार्तिकेय बुरी तरह झुलस गया।

निजी अस्पताल के बाद जिला अस्पताल भेजा गया

विस्फोट की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। परिजन घायल बच्चे को तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

किराना दुकान में रखे पटाखों में जोरदार धमाका, 6 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलसा; अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से जानकारी जुटाने के साथ दुकान में रखे पटाखों की मात्रा और उनके भंडारण व बिक्री से संबंधित अनुमति की भी जांच शुरू कर दी है। वाराणसी में कपसेठी थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्या के अनुसार, विस्फोट की पूरी घटना की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *