लखनऊ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी ने किया स्वागत, 18 KM रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 2027 चुनाव पर दिया बड़ा संदेश

लखनऊ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी ने किया स्वागत, 18 KM रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 2027 चुनाव पर दिया बड़ा संदेश

(रणभेरी): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन का शनिवार को पहली बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आगमन हुआ। उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिचय भी कराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर स्वागत संदेश साझा करते हुए उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख किया। उन्होंने अपने संदेश में प्रदेश को भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और भारतीय संस्कृति की पावन भूमि बताते हुए नितिन नवीन के आगमन का हार्दिक अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट से पार्टी मुख्यालय तक भव्य रोड शो

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तक लगभग 18 किलोमीटर लंबे मार्ग पर भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। पूरे रास्ते में 42 से अधिक स्वागत स्थल बनाए गए, जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

लखनऊ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी ने किया स्वागत, 18 KM रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 2027 चुनाव पर दिया बड़ा संदेश

भाजपा महानगर इकाई के अनुसार, इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई थी। पूरे शहर में एक लाख से अधिक पोस्टर, बैनर और स्वागत होर्डिंग लगाए गए। राजधानी के प्रमुख चौराहों और मार्गों को पार्टी के झंडों और स्वागत द्वारों से सजाया गया।

लखनऊ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी ने किया स्वागत, 18 KM रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 2027 चुनाव पर दिया बड़ा संदेश

रोड शो के दौरान नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ नेता खुले वाहन में मौजूद रहे। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, फूल-मालाएं भेंट कीं और हाथ हिलाकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

लखनऊ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी ने किया स्वागत, 18 KM रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 2027 चुनाव पर दिया बड़ा संदेश

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले नितिन नवीन

लखनऊ पहुंचने पर नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को नमन किया। उन्होंने भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव की पावन भूमि को प्रणाम करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि लखनऊ उनके राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का समर्थन यह संकेत देता है कि संगठन पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में पूरी गंभीरता से जुटी है और संगठनात्मक स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है।

लखनऊ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी ने किया स्वागत, 18 KM रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 2027 चुनाव पर दिया बड़ा संदेश

विभिन्न वर्गों की रही भागीदारी

रोड शो के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी भी देखने को मिली। कई स्थानों पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। कुछ स्थानों पर बुर्का पहने महिलाओं और टोपीधारी मुस्लिम पुरुषों ने फूल भेंट किए। वहीं ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों, पादरियों और ननों ने भी स्वागत कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

लखनऊ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी ने किया स्वागत, 18 KM रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 2027 चुनाव पर दिया बड़ा संदेश

समर्थकों ने जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाईं और नारे लगाए। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वाहन से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

एयरपोर्ट पर स्वागत समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, ए.के. शर्मा, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, संजय निषाद, दारा सिंह चौहान, जेपीएस राठौर सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, संजय सेठ, ब्रजलाल तथा लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी स्वागत कार्यक्रम में शामिल रहीं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *