पत्नी से विवाद के बाद लकड़ी के कारीगर ने लगाई फांसी, मचा कोहराम

पत्नी से विवाद के बाद लकड़ी के कारीगर ने लगाई फांसी, मचा कोहराम

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के कश्मीरीगंज खिजवां मोहल्ले में शनिवार की रात लकड़ी के कुशल कारीगर चंदन कुमार उर्फ चांद (32) ने 
अपने कमरे में पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक का शव घर के पिछले हिस्से में कारखाने में लटकता मिला। परिजनों ने उसे घर में नहीं पाकर तलाश की तो पीछे शव लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक घर पर ही लकड़ी का खिलौना बनाता था। जानकारी पाकर पत्नी और रिश्तेदार भी घर लौट आए। 

भेलूपुर थाना क्षेत्र के कश्मीरी गंज खोजवा मोहल्ले में रहने वाले चंदन कुमार उर्फ चांद लकड़ी का खिलौना बनाने का काम करता था। उसने अपने ही घर के पिछले हिस्से में लकड़ी का कारखाना भी बना रखा था। उसकी शादी छह साल पहले सुनीता से हुई थी। शुक्रवार को मृतक की पत्नी सुनीता अपनी बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए मायके गई थी। उसके बहन की रविवार को बरात आने वाली थी। मृतक की मां कलावती देवी और पिता उमाशंकर ने बताया कि उनकी ननद के बेटे की शादी समारोह में शनिवार की देर रात शामिल होकर चंदन घर लौटा था। ससुराल में नहीं आने और दूसरी रिश्तेदारी में जाने को लेकर सुनीता और चंदन में विवाद हो गया। विवाद के बाद आक्रोशित चंदन कारखाने में लोहे के एंगल से पत्नी का दुपट्‌टा में फंदा लगाकर लटक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पारिवारिक कलह में आत्महत्या करने वाला चंदन दो भाइयों में छोटा था। उसकी एक 4 साल की बेटी गुनगुन है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया गया। सुबह काफी देर तक सो कर नहीं उठने पर चंदन को जगाने के लिए उसकी मां कलावती ने भाभी संजू को भेजी। भाभी संजू जाकर कमरे का दरवाजा पीटी लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। बगल के खिड़की से देखने पर पता चला कि वह फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से घर में कोहराम मच गया है।