वाह रे व्यवस्था, नमो घाट पर आने वालों से पैसे वसूलने का ढूंढ लिया नया रास्ता

वाह रे व्यवस्था, नमो घाट पर आने वालों से पैसे वसूलने का ढूंढ लिया नया रास्ता

वाराणसी (रणभेरी): पीएम नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट नमो घाट (खिड़किया घाट) शुरू होने से पहले विवाद में आ गया है। दो दिन पहले स्मार्ट सिटी ने घाट पर 10 रुपये प्रवेश शुल्क लगा दिया था। हालांकि इसका जबर्दस्त विरोध होने पर 22 घंटे के अंदर ही शुल्क वापस ले लिया गया, लेकिन गुरुवार को फिर स्मार्ट सिटी ने स्मार्ट तरीके से नमो घाट पर आने वाले पब्लिक से पैसे वसूलने का नया रास्ता ढूंढ लिया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल के आदेश के बाद स्मार्ट सिटी ने दस का टिकट हटा लिया और पार्किंग के नाम पर 20 रुपये का नया चार्ज लगा दिया है। वह भी सिर्फ 4 घंटे के लिए। चार घंटे बीतने के बाद नया चार्ज लिया जाएगा।

एक अनुमान के अनुसार नमो घाट पर हर दिन बीस हजार से अधिक पब्लिक आती है। इसमें अधिकतर बाइक या अपने वाहन से ही आते हैं। कमिश्नर के आदेश पर प्रवेश शुल्क खत्म होने के बाद स्मार्ट सिटी के सीईओ प्रवण सिंह ने नया फामूर्ला निकाल लिया है। इसलिए प्रवेश शुल्क के बदले अब पब्लिक से पार्किंग शुल्क वसूली जाएगी। वाराणसी स्मार्ट सिटी के पीआरओ शाकंभरी नंदन सोंथालिया के अनुसार अभी 10 रुपये प्रवेश शुल्क रोक दिया गया है। बाद में इसका रिव्यू किया जाएगा। फिर, अंतिम फैसला लिया जाएगा। हमने यह नॉमिनल चार्ज घाट के मेंटेनेंस और भीड़ को कम करने के लिए रखा था।