Varanasi: भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, विधानसभा घेरने की चेतावनी

Varanasi:  भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, विधानसभा घेरने की चेतावनी

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारी गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। मजदूर संघ के कर्मचारी अपने लंबित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। दर्जनों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। अपनी मांगो को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दिया,कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वह राजधानी लखनऊ में 26 अप्रैल को 5 लाख मजदूर प्रदर्शन करेंगे। यदि सरकार इसके बावजूद भी उनकी मांगों को अनदेखी करती है, तो उन्हें बाध्य होकर विधानसभा का घेराव करना पड़ेगा।