Varanasi Mayor Election Result 2023 : नगर निगम चुनाव के मेयर पद पर भाजपा ने बढ़त बनाई

Varanasi Mayor Election Result 2023 : नगर निगम चुनाव के मेयर पद पर भाजपा ने बढ़त बनाई

वाराणसी (रणभेरी):  नगर निगम चुनाव मतगणना शनिवार को हो रहे मतगणना के प्रथम चक्र में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। मेयर के भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी 25,342 मत पाकर पहले स्थान पर, समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश सिंह 13, 273 मत पाकर दूसरे स्थान पर और कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव 7606 मत पाकर तीसरे स्थान पर चल रहे है। इसी तरह पार्षदों मतगणना में वार्ड नंबर 36 चौकाघाट से निर्दल प्रत्याशी अमित मौर्या ने 150 वोट से जीत हासिल की। इसी तरह वार्ड नंबर 73 ईश्वरगंगी से निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना यादव अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे चल रही है।