आजमगढ़ सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बाकि फरार आरोपियों की तलाश जुटी पुलिस

आजमगढ़ सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बाकि फरार आरोपियों की तलाश जुटी पुलिस

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है। 

बरदह थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम युवती गांव में दूध पहुंचाने गई थी। दूध पहुंचा कर वापस लौटते समय पड़ोसी गांव के सिवान में तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन सरपत के झुंड में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। द दुष्कर्म करने वाले किशोरी को जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और देर रात लगभग नौ बजे पिता के घर आने पर उन्हें आप बीती बताई। इसके बाद पिता ने यूपी 112 पर घटना की सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और पिता पुत्री को लेकर थाने चली आई। 

पिता ने तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और नामजद अभियुक्तों की तलाश में जुट गई। शनिवार की देर रात दुष्कर्म के आरोपियों का पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया। जिसमें दुष्कर्मी विकास गिरी के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया है। अभी पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।