ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गिरी नहर में, एक की मौत, पांच बुरी तरह घायल

ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गिरी नहर में, एक की मौत, पांच बुरी तरह घायल

(रणभेरी): यूपी के आगरा में इरादत नगर थाना क्षेत्र के कुर्रा चित्तरपुर चौकी क्षेत्र में ग्राम सूरजपुरा पर टूटी पुलिया के पास ईटों से भरी ट्रॉली सहित ट्रैक्टर नहर में गिर गया। ट्रैक्टर पर चालक सहित छह लोग मौजूद थे। नहर में गिरते ही उनके ऊपर ईंटों से भरी  ट्राली गिरी, जिसके नीचे दब गए। ग्राम वासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पांच व्यक्तियों को नहर से निकाल लिया, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, और पांच बुरी तरह घायल हो गए हैं। एक की हालत गंभीर बताई गई है। शमशाबाद की तरफ से ट्रैक्टर ईंटों से भरी ट्रॉली लेकर के आ रहा था। ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को पुलिया की तरफ मोड़ने के लिए ब्रेक लगाए, तभी ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर नहर में गिर गए। पुलिस ने घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया है।