महिला सिपाही की हत्या के आरोप में तहसीलदार पत्नी समेत गिरफ्तार, जाने क्या पूरा मामला ?

महिला सिपाही की हत्या के आरोप में तहसीलदार पत्नी समेत गिरफ्तार, जाने क्या पूरा मामला ?

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश में सिपाही के पद पर तैनात रूचि सिंह का शव पीजीआई थाना क्षेत्र में माती स्थित नाले में पड़ा मिला।रूचि सिंह कि हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रतापगढ़ की रानीगंज तहसील में तैनात तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, उसकी पत्नी व एक दोस्त को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी पूर्वी अमित आनंद के ने बताया कि महिला सिपाही की मौत सिर पर भारी सामान से वार करने से हुई थी। जांच में यह सामने आया है कि महिला आरक्षी व तहसीलदार के बीच करीब पांच साल पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। पति को तलाक देने के बाद महिला सिपाही तहसीलदार पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। इससे आजिज आकर पद्मेश ने यह साजिश रची। उसने रुचि को फोन कर पीजीआई अस्पताल के पास बुलाया। पद्मेश व उसकेदोस्त नामवर ने उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया जिससे वह बेहोश हो गई। तब आरोपियों ने गला दबाकर उसकी जान ले ली थी। इसके बाद 12 फरवरी की रात को शव माती नाले में फेंककर भाग निकले थे।

पुलिस के मुताबिक, महिला सिपाही रुचि सिंह की दोस्ती आरोपित तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव से 5 साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने मोबाइल पर बात करना शुरु कर दिया था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। महिला सिपाही रुचि सिंह ने सिपाही नीरज से लव मैरिज की थी, लेकिन परिवार इससे खुश नहीं था। रुचि और नीरज के बीच भी विवाद होने लगा। रुचि के भाई शुभम सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि वह 28 अगस्त 2021 को लखनऊ यूपी एसआई की परीक्षा देने आया था। तब बहन ने उसे बताया था कि वह पति नीरज को तलाक दे रही है और उसने तलाक फाइल भी कर दिया था। इस दौरान उसने तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव के बारे में भी बताया था।

शादी का दबाव बना रही थी रुचि, तहसीलदार ने दी मौत 

पति नीरज से तलाके बाद रुचि, पद्मेश पर शादी का दबाव बनाने लगी। दबाव बढ़ने पर पद्मेश ने रुचि को अपनी शादी के बारे में बताया। इसके बाद से दोनों में विवाद शुरू हो गया था। इसके बावजूद रुचि हर हाल में पद्मेश से शादी करना चाहती थी। उधर, पद्मेश ने अपनी पत्नी प्रगति को भी पूरी बात बता दी थी। दोनों के बीच झगड़ा होता रहा था। इधर, रुचि बार-बार कॉल करके शादी करने का दबाव बनाती थी। वारदात से कुछ दिन पहले रुचि ने पद्मेश को कॉल की थी, जिसे प्रगति ने उठाया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। इसके बाद ही पद्मेश ने रुचि को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला।