तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म

तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म

गोरखपुर। बीमारी ठीक करने का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोप है कि उपचार करने के बहाने उसने नशीला पदार्थ खिला दिया। घटना के बाद घर में रखे गहने व 15 हजार रुपये लेकर तांत्रिक फरार हो गया। महिला की शिकायत पर रामगढ़ताल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी तबीयत लंबे समय से खराब है। उसकी ननद ने खजनी के भरोहिया में रहने वाले तांत्रिक दिनेश चौरसिया के बारे में बताया कि वह बीमारी ठीक कर देगा। एक माह पहले मुलाकात होने पर तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने की बात कही। कहा, इसके लिए घर आकर पूजा करना पड़ेगा।

तांत्रिक के बताए अनुसार महिला घर में पूजा कराने को तैयार हो गई। तांत्रिक ने खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया जिसकी वजह से वह अर्धविक्षिप्त हो गई और तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद कमरे में रखे गहने व 15 हजार रुपये लेकर भाग गया।

पीड़िता ने जब ननद को पूरी बात बताई तो उसने केस दर्ज कराने से मना कर दिया। दो दिन पहले महिला ने पति को आपबीती बताई। पति ने थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को पूरी घटना से अवगत कराया।