ईद पर शाहरुख खान ने फैंस पर लुटाया प्यार, बालकनी में आकर किया ईद का सलाम, वायरल हुआ वीडियो

ईद पर शाहरुख खान ने फैंस पर लुटाया प्यार, बालकनी में आकर किया ईद का सलाम, वायरल हुआ वीडियो

(रणभेरी): आज देशभर में ईद की धूम है।  इसी के चलते, शाह रुख खान के फैंस हर साल की तरह इस बार भी मुंबई में स्थित उनके आवास मन्नत के बाहर अभिनेता की एक झलक पाने के लिए एकत्रित हुए हैं। शाह रुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया है। इसके चलते यह ईद फैंस के लिए कुछ ज्यादा ही खास है। शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों पर प्यार लुटाया है। हर बार की तरह किंग खान ने मन्नत की बालकनी से फैंस का शुक्रिया अदा किया है और उन्हें ईद के त्योहार की मुबारकबाद दी है। शाहरुख खान हर ईद पर अपने घर की बालकनी में आकर फैंस को बधाई देते हैं। एक्टर के प्रशंसकों को भी इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार रहता है और अपने चेहेते स्टार के दीदार के लिए घंटों पहले मन्नत के बाहर आकर इंताजर शुरू कर देते हैं। इस बार भी शाहरुख खान ने फैंस को निराश नहीं किया और हर बार की तरह अपने घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। शाहरुख खान के लिए यूं भी यह ईद बेहद खास है। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर चांदी कूटी है। 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने दमदार अंदाज में कमबैक किया। शाहरुख यह बात बखूबी जानते हैं कि फैंस उन पर जान छिड़कते हैं। तभी तो वह भी हर ईद पर फैंस को इस खास अंदाज में विश करते हैं।