लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर जीत के संकल्प को मिली मजबूती, भूपेंद्र सिंह चौधरी

लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर जीत के संकल्प को मिली मजबूती, भूपेंद्र सिंह चौधरी

(रणभेरी): यूपी में नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। निकाय चुनाव में हुई जीत से उत्साहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी को मिला अभूतपूर्व समर्थन लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने के संकल्प को मजबूती देगा। पार्टी की जीत पर उन्होंने मतदाताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि जनता ने फिर विपक्ष की नकारात्मक राजनीतिक सोच को नकार कर सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास को तवज्जो दी है। पार्टी ने हर कार्यक्रम व अभियान को अंजाम तक पहुंचाकर जीत का स्वर्णिम इतिहास रचा है।प्रदेश में ट्रिपल इंजन जुड़ने से केंद्र व राज्य सरकार की नगरीय विकास की गति में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि खुशहाली व समृद्धि की ओर बढ़ता यूपी जनता के फैसले से और अधिक निखरेगा। यही नहीं प्रदेश में सपा-बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों के स्वघोषित गढ़ों को ढहा कर जनता ने स्वार व छानबे विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भी भाजपा गठबंधन को विजय का आशीर्वाद दिया है।