राजेश्वर को जिला और राघवेन्द्र को महानगर की कमान, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दूसरी बार जताया भरोसा

राजेश्वर को जिला और राघवेन्द्र को महानगर की कमान, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दूसरी बार जताया भरोसा

वाराणसी (रणभेरी): कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को सूबे के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी। अजय राय ने वाराणसी जिले और महानगर में फिर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया। लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय राजेश्वर पटेल को फिर जिलाध्यक्ष पद पर काबिज किया है। वहीं राघवेंद्र चौबे को महानगर अध्यक्ष के तौर पर कमान दी है। इससे समर्थकों में खुशी है। 

महानगर अध्यक्ष ने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संसदीय दल कांग्रेस की अध्यक्षा अभिभावक सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी,राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी अविनाश पांडेय, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी का बहुत बहुत धन्यवाद..! कहा कि संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करूंगा। पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएंगे। महासचिव प्रभारी अविनाश पांडेय, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी का बहुत बहुत धन्यवाद..! कहा कि संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करूंगा। पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएंगे।