मिर्जापुर में पुलिस ने पशु तस्कर किया गिरफ्तार; 50 मवेशी बरामद

मिर्जापुर में पुलिस ने पशु तस्कर किया गिरफ्तार; 50 मवेशी बरामद

(रणभेरी): मिर्जापुर में अहरौरा पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह कलकलिया नदी किनारे मुठभेड़ में पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पशु तस्कर के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तस्कर के पास से पुलिस ने 50 मवेशी बरामद किया। 

पुलिस  ने ग्राम फरहदा में कालकालियां नदी के किनारे दौराने पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर मोहम्मद वसीम निवासी मानिकपुर थाना अहरौरा को गिरफ्तार किया। जिसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भिजवाया गया। मौके से  मोहम्मद वसीमके कब्जे से 50 मवेशी, एक तमंचा, दो खोखा व एक कारतूस बरामद किया गया। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।