पीएम मोदी ने जारी किया 75 रुपये का सिक्का

पीएम मोदी ने जारी किया 75 रुपये का सिक्का

(रणभेरी): नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर रविवार को पीएम मोदी ने 75 रुपये का एक विशेष सिक्का जारी किया। 75 रुपये के सिक्के के पिछले हिस्से पर संसद परिसर की छवि है। अग्र भाग पर अशोक स्तंभ, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। अशोक स्तंभ के बाईं ओर देवनागिरी लिपी में भारत और दाईं ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा है। इसके ऊपरी हिस्से में हिंदी और नीचे अंग्रेजी में संसद संकुल लिखा है। संसद की तस्वीर के ठीक नीचे वर्ष 2023 भी लिखा है। ये 75 रुपये का सिक्का भारत सरकार की कोलकाता टकसाल द्वारा बनाया गया है। 44 मिमी के इस सिक्के का आकार गोल है। इसका वजन लगभग 35 ग्राम है। इस सिक्के में 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी कॉपर, और 5-5 फीसदी निकल और जिंक धातु का मिश्रण है। इससे पहले आज पीएम मोदी ने राष्ट्र को नया संसद भवन समर्पित किया। इसी के साथ उन्होंने लोकसभा कक्ष में ऐतिहासिक सेंगोल स्थापित किया।