जन्मदिन के मौके पर सोनम कपूर ने कराया गॉर्जियस फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

जन्मदिन के मौके पर सोनम कपूर ने कराया गॉर्जियस फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

(रणभेरी): बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। सोनम घर में जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।हाल ही में अभिनेत्री अपने बेबीमून से लौटी है। वो अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करने इटली गई थी। आज सोनम कपूर के लिए काफी खास दिन है।सोनम कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपनी ताजा तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। वैसे तो सोनम कपूर जबसे प्रेग्नेंट हुई है तब से वो आए दिन अपने मैटरनिटी फैशन से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती रहती है।

वहीं आज अपने जन्मदिन के मौके पर एक बार फिर सोनम कपूर अपना फोटोशूट कराई है। जिसकी तस्वीरें वो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसे देखकर फैंस उनकी तरफ खींचे जा रहे है। तस्वीरों में अभिनेत्री ऑफ वाइट कलर का सिजलिंग साटिन ऑउटफिट पहनी है। ऑउटफिट के ऊपर मोतियों की एम्ब्रॉयडरी हुई है। उनके इस ऑउटफिट में कई लंबे ट्रेल है। इसके साथ सोनम कपूर प्रॉपर मेकअप की है। जिसमें वो अपने चेहरे पर ग्लोइंग बेस और ब्लशर की है साथ ही वो न्यूड लिपस्टिक लगाए नजर आ रही है। सोनम कपूर अपनी सुंदरता को पूरा करते हुए वो अपने बालों को भी स्टाइलिश टच दी है। इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनम एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ लिखा, मातृत्व के शिखर पर और अपने जन्मदिन के मौके पर, मैं वही कपड़े चुन रही हूं, जैसा मैं महसूस कर रही हूं- गर्भवती और शक्तिशाली, बोल्ड और सुंदर।