श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज

श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज

(रणभेरी): नोएडा में महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्यालय में बैठक बुलाई गई है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। नोएडा में महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज हो गई है। पुलिस महानिदेशक डॉ. डीएस चौहान ने इस मामले पर बैठक बुला ली है जिसमें एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

डीजीपी चौहान, त्यागी की गिरफ्तारी और इसके बाद होने वाली कार्रवाई को लेकर चर्चा कर रहे हैं। उधर, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी भी पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि अवस्थी मुख्यमंत्री को त्यागी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देंगे।श्रीकांत त्यागी को मंगलवार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ उसके तीन साथी भी गिरफ्तार हुए हैं। वह अपने करीबी के घर में छिपा हुआ था। पुलिस कमिश्नर आलोक पांडेय ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।