अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से किया इंकार, बोले- जहर मिला दिया तो... हमें भरोसा नहीं

अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से किया इंकार, बोले- जहर मिला दिया तो... हमें भरोसा नहीं

(रणभेरी): समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व ट्विटर एडमिन को शनिवार को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। उन्हें आता देख कई पुलिस अफसर उनके पास पहुंच गए और उनके लिए चाय मंगवाने लगे। इसपर अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय की चाय पीने से किया इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- हम यहां की चाय नहीं पियेंगे. हम अपनी (चाय) लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। हम नहीं पी सकते, जहर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं। हम बाहर से मंगा लेंगे। साथ ही अखिलेश यादव ने  गिरफ्तारी का विरोध किया और कहा कि सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी। वो अपने समर्थकों के साथ पुलिस मुख्यालय में ही बैठ गए। इस बीच बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंचे और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सपाइयों का कहना था कि तानाशाही नहीं चलेगी। पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और सपा के किसी भी नेता को गिरफ्तार कर ले रही है। शनिवार सुबह अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में तीन मुकदमें दर्ज हैं।मामले की जानकारी पर गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंच गए और वहीं बैठ गए। उन्होंने कार्यकर्ता को रिहा करने की मांग की।