ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर, जानें वजह

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर, जानें वजह

(रणभेरी): भारत के राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) की शुरुआत 28 जुलाई से होने जा रही है। इससे दो दिन पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शनिवार को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान कमर में चोट लग गई थी। इस चोट से नहीं उबर पाने के कारण उन्होंने ब्रिटेन के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है। 

विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को प्रतियोगिता में 88.13 मीटर के थ्रो करने के दौरान जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव हो गया था।उम्मीद जताई जा रही थी कि ओलंपिक चैंपियन चोपड़ा गुरुवार से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेल से पहले ठीक हो जाएंगे। लेकिन, वह चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं।विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में रजत पदक जीतने के बाद नीरज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, "चौथे थ्रो के दौरान, मुझे अपनी कमर में दर्द महसूस हुआ। इस वजह से मैं आखिरी के कुछ थ्रो में अपना बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर सका था।"नीरज चोपड़ा, अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं।