पूर्वोत्तर रेलवे ने कैंस‍िल की 32 ट्रेनें, 2 गाड़ियों के रूट हुए डायवर्ट, 1 हुई री-शेड्यूल

पूर्वोत्तर रेलवे ने कैंस‍िल की 32 ट्रेनें, 2 गाड़ियों के रूट हुए डायवर्ट, 1 हुई री-शेड्यूल

(रणभेरी): अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने 32 रेलगाड़ियों को निरस्त कर दिया है। ताकि उपद्रव‍ी रेल संपत्‍ति को और ज्‍यादा नुकसान नहीं पहुंचाए। इसको लेकर कई एहत‍ियातन कदम उठाए गए हैं। आज बुलाए गए भारत बंद और धरना/प्रदर्शन के चलते भारतीय रेलवे पर बड़ी संख्‍या में ट्रेनें प्रभाव‍ित हैं। उपद्रवी ट्रेनों को रोकने के ल‍िए पटर‍ियों पर भी जमा हो रहे हैं। इसके मद्देनजर पूर्वोत्‍तर रेलवे ने अपने अंतर्गत संचालित 32 ट्रेनों को निरस्त करने का न‍िर्णय ल‍िया है। साथ कुछ ट्रेनों की रि-शिड्यूलिंग तथा कईयों के रूट को डायवर्ट किया है। ये जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी की गयी है।  

  • निरस्त रहने वाली एक्‍सप्रेस ट्रेनें

 1.    12521 बरौनी-एर्नाकूलम एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 2.    11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 3.    19270 मुजफ्फरपुर-पोरबन्दर एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 4.    13137 कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 5.    14523 बरौनी-अम्बाला एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 6.    19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 7.    15231 बरौनी-गोंड़ियां एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 8.    12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 9.    11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 10.    12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 11.    12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 12.    12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 13.    12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 14.    14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 15.    14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 16.    15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 17.    15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस    20 जून, 2022
 18.    19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 19.    15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 20़.    15280 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 21.    12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 22.    13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस    21 जून, 2022
 23.    15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस    20 जून, 2022
 24.    12592 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस    20 जून, 2022