ताजमहल के रॉयल गेट पर 'भारत माता की जय' बोलने पर सुरक्षाकर्मी ने पकड़े पर्यटक दंपती

ताजमहल के रॉयल गेट पर 'भारत माता की जय' बोलने पर सुरक्षाकर्मी ने पकड़े पर्यटक दंपती

(रणभेरी): महाराष्ट्र से आए पर्यटक दंपत्ति ने अपने बच्चे के साथ रविवार को ताजमहल देखने पहुंचे। उन्होंने ताजमहल के रॉयल गेट में प्रवेश करते समय भारत माता की जय के नारे लगाए। सुरक्षाकर्मी ने उन्हें पकड़ लिया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) अधिकारियों के सामने पेश किया गया। घटना के बारे में उनसे लिखित कबूलनामा लिया गया। दंपत्ति को चेतावनी देकर छोड़ा गया। ताजमहल में नारे लगाना और किसी तरह का प्रचार करना प्रतिबंधित है। 

ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि दंपती के नारे लगाने की शिकायत आई है। कोई वीडियो या फोटो सामने नहीं आया। चेतावनी देकर पर्यटक को छोड़ दिया है। यदि कोई वीडियो या फोटो वायरल होगा तो उनके विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा। दंपती का नाम, पता व अन्य जानकारी दर्ज कर ली गई है।