Mrs World 2022: भारत ने 21 साल बाद जीता ‘मिसेज वर्ल्ड’ का ताज, सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का ख़िताब किया अपने नाम

Mrs World 2022: भारत ने 21 साल बाद जीता ‘मिसेज वर्ल्ड’ का ताज, सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का ख़िताब किया अपने नाम

नई दिल्ली (रणभेरी): 21 साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ। भारत ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। जम्मू की बेटी सरगम कौशल (Sargam Koushal) ने मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs World 2022) का खिताब अपने नाम कर पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन कर दिया है। ये लम्हा हर किसी के लिये बेहद खुशनुमा और इमोशनल भरा रहा है। ये इवेंट लास वेगास, यूनाइटेड स्टेट में आयोजित हुआ था। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था। करीब 21 साल के बाद किसी भारतीय महिला ने इस खिताब को जीता है। सरगम से पहले साल 2001 में डॉ.अदिति गोवित्रीकर (Dr, Aditi Govitrikar) ने ये खिताब जीता था। मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी अनाउंसमेंट की गई है। क्राउनिंग मोमेंट की एक झलक शेयर करते हुए लिखा गया है कि लंबा इंतजार अब खत्म हुआ। हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत एक्साइटेड हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड। सरगम कौशल (Sargam Koushal) की जीत पर सेलेब्स और फैंस की बधाइयों का तांता लग गया है।

सरगम ने इस मोमेंट का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब ‘मिसेज वर्ल्ड’ का नाम अनाउंस होता है, तो अपना नाम सुनकर सरगम शॉक रह जाती हैं। खिताब लेते वक्त उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लश पिंक कलर का लॉन्ग गाउव पहना हुआ था। इस के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली है और वो सरगम विशाखापट्टनम में बतौर टीचर भी काम कर चुकी हैं। वह 32 साल ही हैं। 2018 में शादी के बाद से ही उनके दिल में ब्यूटी पेजेंट बनने की इच्छा रखने वाली सरगम कौशल के पति इंडियन नेवी में हैं। शादी के बाद उन्होंने मुंबई आकर माडलिंग शुरू की और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसी साल उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भी भाग लिया और इस खिताब को जीता। अब उन्होंने मिसेज इंडिया के तौर पर मिसेज वर्ल्ड 2022 में हिस्सा लिया था और उन्होंने ये खिताब जीतकर इतिहास रच डाला।बता दें कि मिसेज वर्ल्ड दुनिया का पहला ऐसा ब्यूटी प्रतियोगिता है जिसमें शादीशुदा महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं। इसकी शुरूआत साल 1984 में हुई थी। पहले इसका नाम मिसेज अमेरिका था, जिसे बाद में मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड कर दिया गया था। पहला मिसेज वर्ल्ड का खिताब श्रीलंका की रोजी सेनायायाके ने जीता था।