मीठे में बनाइए स्पेशल सेब का हलवा, जानें इसकी आसान रेसिपी

मीठे में बनाइए स्पेशल सेब का हलवा, जानें इसकी आसान रेसिपी

(रणभेरी): सेहत का खजाना सेब में भरा होता है। विटामिन्स और मिनरल्स के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेन्ट्स और फ़्लेवोनॉयड्स से भरपूर सेब (Apple) नियमित खाना हमारी सेहत (Health) के लिये कई तरह से फ़ायदेमंद है। क्योंकि इसमें पोषक-तत्व ही इतने होते हैं कि यह हमारी इम्यूनिटी मजबूत बनाता है और तमाम रोगों से लड़ने में मदद करता है। बाजार में वैसे तो लाल और हरे दोनों तरह के सेब मिलते हैं लेकिन ज्यादातर लोग लाल सेब को ही खाने में यकीन रखते हैं। क्योंकि उनको ऐसा लगता है कि लाल सेब ही सेहत के लिहाज से बेहतर है जबकि हरा सेब (Green apple) भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि रोज सेब खाना बोरिंग लग सकता है। बच्चे अक्सर फल खासकर सेब खाने से मना कर देते हैं। बुजुर्गों को सेब चबाकर खाने में अधिक मेहनत लगती है। इस कारण बाजार से आए सेब रखे रखे सूख जाते हैं और ताजापन खत्म हो जाता है। अगर आपके घर पर भी सेब है और उसे कोई खा नहीं रहा, तो सेब की लजीज डिश बनाकर सभी को सर्व कर सकते है, आज मैं आपको बहुत ही आसान तरीके से बताउंगी की आप सेब का हलवा बहुत ही कम समय में बना सकते है जिसे बच्चे से लेकर बूढ़े तक बारे प्यार से खा सकते है | 

    सेब का हलवा बनाने के लिए सामग्री   

पांच सेब, दो बड़े चम्मच घी, पांच चम्मच चीनी, एक कप फुल क्रीम दूध, आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, दो चम्मच नारियल का पाउडर, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर।

सेब का हलवा बनाने की विधि

 

  • सेब का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सेब का छिलका उतार लें।
  • अब सेब को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • एक कड़ाही में घी गर्म करें। अब इसमें बादाम डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून कर अलग कर लें।
  • इसी कड़ाही में कटे हुए सेब डालकर मध्यम आंच में पांच मिनट तक पकाएं।
  • कड़ाही में दूध डालें और कम आंच पर 15 मिनट तक पकाएं। इस दौरान मिश्रण को चलाते रहें।
  • दूध में सेब के टुकड़े स्मैश करते रहें। अब चीनी डालें।
  • कुछ मिनट के बाद दालचीनी पाउडर, नारियल पाउडर और ड्राई फ्रूट्स को मिलाएं।
  • जब मिश्रण अच्छी तरह से गाढ़ा होने तक भुन जाए तो गैस बंद कर दें।
  • एक कटोरी में हलवा परोसें, ऊपर से रोस्टेड बादाम से गार्निश करें।
  • स्वादिष्ट और सेहतमंद सेब का हलवा तैयार है।