Miss Universe 2021: 21 साल बाद भारतीय सुंदरी ने जीता ताज

Miss Universe 2021: 21 साल बाद भारतीय सुंदरी ने जीता ताज


(रणभेरी): 21 साल बाद मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत के नाम सजा है। भारत की बन गई हैं। हरनाज संधू ने जीतने के बाद देश के नाम एक संदेश में उन्होंने कहा- चक दे फट्‌टे इंडिया, चक दे फट्टे। साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं। तब से भारत इस खिताब का इंतजार कर रहा था।

भारत की हरनाज कौर संधू ने इजराइल के एलात में 12 दिसंबर को 70वीं मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में खिताब अपने नाम कर लिया। हरनाज संधू से पहले दो भारतीय मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी हैं। 1994 में पहली बार सुष्मिता सेन ने और दूसरी बार साल 2000 में लारा दत्ता ने यह खिताब जीता था।

इसमें हरनाज ने 79 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का ताज पहना। मिस यूनिवर्स की रनर अप मिस पराग्वे नाडिया फेरेरा और सेकेंड रनर अप मिस साउथ अफ्रीका लालेला मस्वाने रहीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट को जज करने का मौका मिला था। वे भारत की तरफ से ज्यूरी टीम का हिस्सा थीं।

आपको बता दे कि इसके पहले चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने हाल ही में 'मिस दीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021' का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से ही उन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीतने के लिए जी-जान से मेहनत शुरू कर दी थी।  

जानिए भारत की ग्लैमर गर्ल हरनाज के बारे में

 हरनाज संधू 21 साल की है, वे पेशे से एक मॉडल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है।चंडीगढ़ से ही ग्रेजुएशन करने के बाद इन दिनों वे मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। उन्होंने मॉडलिंग और कई पेजेंट में जीत हासिल करने के बावजूद पढ़ाई से दूरी नहीं बनाई।हरनाज का पूरा परिवार खेती या ब्यूरोक्रेसी से संबंधित रहा है। हरनाज ने  2017 में कॉलेज में एक शो के दौरान उन्होंने पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी। उसके बाद यह सफर शुरू हो गया। उन्हें घुड़सवारी, तैराकी, एक्टिंग, डांसिंग और घूमने का बेहद शौक है। वे फ्री होती हैं तो इन्हीं शौक को पूरा करती हैं। 

फिल्मों में भी किया काम

हरनाज अपनी पढ़ाई और पेजेंट की तैयारी करने के साथ-साथ कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ जैसी फिल्मों में काम किया है।